GUIDELINES (दिशा--निर्देश)

  • महीने में प्लांट के नट-बोल्ट को चेककरना आवश्यक है।

  • किसी भी प्रकार की दैवी आपदा के कारण सोलर प्लांट में नुकसान के लिए कंपनी ज़िम्मेदार नहीं होगी।

  • अपने सोलर पैनल की हर15दिन में सफाई करें।

  • याद रखें कि ये सफाई सुबह जल्दी या शाम देर में करें जब पैनल पर धूप न पड़ रही हो।

  • सोलर इनवर्टर काम न कर रहा हो तो चेक करना है कि Phase आ रहा है या नहीं।

अगर Three Phase वाला इनवर्टर लगा है तो कोई भी 1 Phase के न आने पर- इनवर्टर काम नहीं करेगा। और अगर उचित Phase Difference नहीं है तब भी दिक्कत आती है -- ऐसी स्थिति में अपने UPPCL या लाइन मैन से बात करके सही कराएं।

  • चेक करें रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम (RMS) लगा है या नहीं। अगर नहीं लगा है तो उसको तुरंत हमारी टीम से कॉल करके लगवाएं तथा प्रॉपर ट्रेनिंग लें।

  • Installation के बाद चेक करें- पैनल टाइट हुआ या नहीं - कोई नट-बोल्ट ढीला रहने पर आंधी आदि में समस्या हो सकती है। बेहतर रहेगा Installation के पश्चात हमारी ही टीम के सदस्य को सभी वोल्ट, MC4कनेक्टर आदि सही से टाइट है इसका एक वीडियो शूट कर लें ताकि भविष्य में कोई समस्या न आए।

  • कंसर्न कंपनी के ऐप को इंस्टॉल कर के दिए गए निर्देशों के अनुसार चेक करके आप Login कर दें। (RMS)के डेटा को मोबाइल पर चेक कर लें।

  • आप अपने यहां सोलर से संबंधित हुई वायरिंग को एक बार सही से चेक कर लें।

हमारी टीम के सदस्य आपके यहां हुए काम का एक वीडियो बनाकर आपको और हमें भेजेंगे- उसके अनुसार आप अपने काम की स्थिति ज़रूर देख लें।